Mayor Election को लेकर दिल्ली में जबरदस्त हंगामा, भाजपा बोली- AAP को किस बात का डर, इनका काम अराजकता फैलाना

By अंकित सिंह | Jan 06, 2023

दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर जबरदस्त तरीके से हंगामा हो रहा है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद आमने-सामने हैं। आम आदमी पार्टी के पार्षद मनोनीत सदस्यों को लेकर जबरदस्त तरीके से हंगामा कर रहे हैं। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी रुक गया है। सदन में जबरदस्त तरीके से धक्का-मुक्की भी हुई है। इन सब के पीछे भाजपा जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा रही है। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि आम आदमी पार्टी अराजकता फैला रही है। उनको किस बात का डर है। दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को डर किस बात का है? क्या नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी हार चुकी है? क्या उनको समझ आ गया है कि उनके पार्षद उनका साथ नहीं देंगे? मेयर चुनने के पहले ही इस तरह का हंगामा, ये निश्चित रूप से दिखाता है कि आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिखा कि MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालो! चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की ग़ैरक़ानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की ग़ैरक़ानूनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना…. अगर जनता के फ़ैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?AAP पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा कि आज गैर कानूनी तरीके से भाजपा की गुंडागर्दी देखने को मिली। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा था। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया। उन्होंने (भाजपा) मेरे ऊपर एक मोमेंटो फेंका। 

प्रमुख खबरें

सामने बैठे थे जयशंकर, तभी पुतिन ने मोदी के लिए क्या कहा? सब चौंके

CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

महिला अधिकारों पर घमासान! Sanjay Raut बोले, Rahul Gandhi से डरी हुई है BJP

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान