By रितिका कमठान | Dec 22, 2023
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की उद्घाटन समारोह की तैयारी ज़ारी है। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधान मंत्री करने वाले है। उद्घाटन होने से पहले शुक्रवार को फ्लाइट का ट्रायल रन सफलता के साथ पूरा किया गया है। एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले सफलता के साथ ट्रायल रन पूरा हो गया है।
गौरतलब है कि अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट की शुरुआत सबसे पहले इंडिगो एयरलाइन की ओर से शुरू की जाएगी। एयरपोर्ट की शुरुआत होने के बाद फ्लाइट से दिल्ली और अयोध्या की दूरी सिर्फ एक घंटा 20 मिनट में पूरी कर ली जाएगी।
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
बता दें कि 30 दिसंबर को अयोध्या के इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही वो अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद उन्हें जनसभा को भी संबोधित करना है। जनसभा का आयोजन हवाई अड्डा के पास में मैदान में ही किया जाना है। बता दें कि इस जनसभा के होने से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री अयोध्या से दो रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।