Maharashtra Assembly Election: मानखुर्द शिवाजी नगर में त्रिकोणीय मुकाबला, जानिए कौन मारेगा बाजी

By अनन्या मिश्रा | Nov 13, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होने हैं और वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती कर परिणाम जारी किए जाएंगे। राज्य में सिर्फ एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। राज्य की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर रोमांचक मुकाबला है। मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर नवाब मलिक, अबू आसिम आजमी और सुरेश बुलेट पाटिल के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

किसके बीच टक्कर

मानखुर्द शिवाजी नगर में नवाब मलिक, सपा पार्टी से अबू आसिम आजमी और SSH से सुरेश बुलेट पाटिल मैदान में हैं। इन तीनों ही नेताओं की जमीनी स्तर पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में यहां पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जाता है। ऐसे में यह देखना रोमांचक होगा कि जनता किसे अपना नेता चुनती है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections 2024: चिंचवड सीट पर जगताप परिवार का रहा है बोलबाला, क्या इस बार बदलेंगे समीकरण

इसी सीट पर पिछले 3 चुनावों से सपा के अबू आसिम आजमी जीत हासिल कर रहे हैं। साल 2019, 2014 और 2009 में इस सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में बाकी के उम्मीदवारों के बीच अबु आजमी अपनी सीट को बचाने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरे उम्मीदवारों के लिए इस सीट पर अपना कब्जा जमाने का मौका मिलेगा।

वहीं इस सीट पर नवाब मलिक ताल ठोंक रहे हैं, साथ ही उनका महाराष्ट्र की राजनीति में काफी प्रभाव देखने को मिला है। उनकी गिनती मजबूत नेताओं में होती है। हाल ही में नवाब मलिक ने यह भी कहा था कि हमारे बिना कोई सरकार नहीं चलेगी। हालांकि इस सीट पर शिवसेना से सुरेश बुलेट पाटिल भी जमकर मेहनत कर रहे हैं। साथ ही में वह मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। 

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से समाजवादी पार्टी के अबू आजमी ने चुनाव जीता था। उनको 69,082 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना के विठ्ठल गोविंद लोकरे रहे थे। इस दौरान उनको 43,481 वोट मिले थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें

ISSF विश्व चैंपियनशिप: निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन पर Thomas Farnik और दीपाली देशपांडे में तकरार

Manipur के 58,863 विस्थापितों को Diwali और निंगोल चाकोउबा पर मिली 5.88 करोड़ की आर्थिक मदद

London High Court पहुंचा हिंदू बच्चे को माथे पर तिलक लगाने से रोकने का मामला