By Prabhasakshi News Desk | May 25, 2024
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम बिहार पहुंची। जहां काराकाट लोकसभा सीट पर हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय लोगों से बात की। इस सीट पर पहले मुकाबले एनडीए और 'इंडिया गठबंधन' के बीच था लेकिन भोजपुरी स्टार पवन सिंह के चुनाव लड़ने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
जिससे जनता काफी त्रस्त हो चुकी है। लोगों ने वर्तमान सांसद उपेंद्र सिंह को लेकर कहा, "मोदी तुझसे बैर नहीं, उपेंद्र तेरी खैर नहीं।" निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को लेकर युवाओं ने कहा कि क्षेत्र का पूरा युवा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ट्रंप और पुतिन के क्षेत्र में आने के बावजूद भी लोग पवन सिंह को ही वोट देंगे।