Karawal Nagar Seat: करावल नगर सीट पर त्रिकोणीय मुकालबा, जानिए AAP-कांग्रेस-BJP में कौन मारेगा बाजी

By अनन्या मिश्रा | Feb 01, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सप्ताह भर से भी कम दिन बचे हैं। इसी के तहत सभी प्रमुख सियासी पार्टियां अपने प्रचार में जुटी हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होगा। दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए आप पार्टी, मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दिल्ली में कई सीटें ऐसी हैं, जहां पर तीनों सियासी दलों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऐसी ही एक सीट करावल नगर विधानसभा सीट है। यह सीट दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस सीट पर आप पार्टी ने मनोज कुमार त्यागी, भाजपा ने कपिल मिश्रा और कांग्रेस ने डॉ पीके मिश्रा को टिकट दिया है।

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में पहली बार अस्तित्व में आई भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर लड़ाई को त्रिकोणीय रूप दे दिया था। करावल नगर सीट पर जनता ने भाजपा प्रत्याशी बिष्ट पर भरोसा जताकर जिताया था। इस तरह से बिष्ट ने चौथी बार जीत हासिल की थी। वहीं 2015 के चुनाव में आप प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने भाजपा की जीत का सिलसिला तोड़ दिया था। इसी के साथ क्षेत्र में पहली बार गैर-भाजपा विधायक चुना गया।

इसे भी पढ़ें: Rajendra Nagar Seat: राजेंद्र नगर सीट पर AAP, BJP और कांग्रेस के दिग्गजों के बीच मुख्य मुकाबला

साल 2020 चुनाव के नतीजे

बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने दुर्गेश पाठक पर भरोसा जताया था। वहीं भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया था। इस दौरान भाजपा के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने 96,721 मत हासिल कर करावल नगर से विधायक चुने गए। वहीं आप पार्टी के दुर्गेश पाठक को 88,498 वोट मिले थे।

हालांकि, इस बार यानी की साल 2025 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। दरअसल, भाजपा में शामिल हुए आप पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी