Karnataka Election 2023: बैंगलोर दक्षिण विधानसभा सीट पर देखने को मिलेगा त्रिकोणीय मुकाबला, समझें यहां का समीकरण

By अनन्या मिश्रा | May 06, 2023

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 10 मई को मतदान किया जाएगा। वहीं इन मतदानों के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। हाई-ऑक्टेन कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। कर्नाटक के बेंगलुरु शहरी जिले और बेंगलुरु क्षेत्र में एक राज्य विधानसभा/विधानसभा क्षेत्र है। यह बैंगलोर ग्रामीण संसदीय/लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: इस सीट पर क्या BJP दूसरी बार लहराएगी जीत का परचम या एक बार फिर चलेगी बदलाव की बयार

देखने को मिलेगा त्रिकोणीय मुकाबला

वहीं साल 2008 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 34,135 वोटों (20.43%) के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की। साल 2018 में इस सीट पर चुनाव में 54.49% मतदान हुआ था। इस बाद यानी की साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बेंगलुरु दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक एम कृष्णप्पा को चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट से अशोक मृत्युंजय को अपना उम्मीदवार बनाया है, जेडीएस से राजगोपाल रेड्डी चुनाव मैदान में हैं।

चौथी बार मैदान में कृष्णप्पा

साल 2018 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के एम कृष्णप्पा ने 152,469 वोटों इस सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के आरके रमेश इस सीट से विधायक पद की दौड़ में दूसरे स्थान पर थे। वहीं जेडीएस के आर प्रभाकर रेड्डी इस सीट पर तीसरे स्थान से थे। जेडीएस के आर प्रभाकर रेड्डी इस सीट से साल 2018 में सिर्फ 36,164 वोट हासिल करने में सफल रहे थे। भाजपा ने साल 2013 में कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 30,162 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं बीजेपी के एम कृष्णप्पा ने इस सीट से लगातार 3 बार जीत दर्ज की है। इस बार वह चौथी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत