Kashmir में Parwaz Scheme से युवाओं को हो रहा बड़ा लाभ, आदिवासी कश्मीरी युवक ने पहले ही प्रयास में पास की JKAS परीक्षा

By नीरज कुमार दुबे | Sep 02, 2023

जम्मू-कश्मीर के हालात में सुधार का सबसे ज्यादा फायदा हमारी नौजवान पीढ़ी को हो रहा है क्योंकि अब उन्हें मुख्यधारा के क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के अवसर मिल रहे हैं। देखा जाये तो कश्मीर के युवा हमेशा से ही योग्य रहे हैं लेकिन लंबे समय तक उन्हें भटका कर रखा गया था। आज हुनर और परिश्रम का सही दिशा में उपयोग हो रहा है तो कश्मीरी युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं साथ ही उनके परिवारों के भी अच्छे दिन आ रहे हैं। गुजरे समय की बात करें तो कश्मीर में दशकों तक हालात खराब रहने का खामियाजा स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ता था क्योंकि अक्सर हालात सामान्य नहीं होने या फिर अलगाववादियों की ओर से बंद के आह्वान के चलते शिक्षण संस्थान बंद रहते थे। लेकिन अब शिक्षण संस्थान पूरी तरह खुले रहते हैं, स्थानीय स्तर पर कोचिंग सेंटर भी खुले हैं और देश के बड़े कोचिंग सेंटर भी कश्मीर आ रहे हैं साथ ही सरकारी स्तर पर भी छात्रों को कोचिंग दी जा रही है। इसके अलावा कश्मीर में दूरदराज के क्षेत्रों में अभियान चलाकर खासतौर पर लड़कियों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में बुनियादी के साथ ही आधुनिक सुविधाएं भी बढ़ायी गयी हैं जिसके अच्छे परिणाम नजर आने लगे हैं।

प्रमुख खबरें

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल