आदिवासी महिला उम्मीदवार का विरोध उचित नहीं, प्रमोद कृष्णम की कांग्रेस को सलाह, इस पर करें पुनर्विचार

By अनुराग गुप्ता | Jul 14, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव की तारीख अब पास आ गई है और एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने तमाम प्रदेशों का दौरा करके सभी दलों से अपने-अपने लिए समर्थन जुटाया। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पार्टी से यशवंत सिन्हा को दिया गया समर्थन वापस लेने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी दल रविवार को संयुक्त उम्मीदवार पर करेंगे चर्चा 

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प. मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है, राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है, पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव: राजग की उम्मीदवार मुर्मू आज मुंबई में विधायकों, सांसदों से करेंगी मुलाकात

इससे पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ द्वारा यशवंत सिन्हा के भोपाल दौरे की तस्वीरों को रिट्वीट करते हुए तंज कसा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ये नौबत आ गयी अब, किसी कांग्रेसी को ही लड़ा देते। हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर अभी तक किसी भी कांग्रेसी ने बयान नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर