UCC में आदिवासी भाई-बहनों को नहीं किया जाएगा शामिल, अफवाह फैला रही जेएमएम और कांग्रेस, Jharkhand में बोले Amit Shah

By अंकित सिंह | Nov 16, 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि झारखंड का ये चुनाव, सिर्फ विधायक चुनने या एक पार्टी की सरकार बदलकर दूसरी पार्टी की सरकार लाने का नहीं है। ये चुनाव, झारखंड के युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों व पिछड़ों का भविष्य सुधारने का है। उन्होंने कहा कि झारखंड में परिवर्तन... भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए चाहिए, घुसपैठियों को रोकने के लिए चाहिए, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को समाप्त करने के लिए चाहिए, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए चाहिए और युवाओं को झारखंड में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिलाने के लिए चाहिए।

इससे पहले दुमका में शाह ने कहा कि झारखंड को बनाने का काम भाजपा के महान नेता, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया और अब झारखंड को सवांरने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती थी। दिल्ली के सराय काले खां चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई गई, जिसका हेमंत बाबू विरोध करते हैं। 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की। इसके साथ ही मोदी जी की अध्यक्षता में एक कमेटी बन रही है और ये कमेटी प्रयास करेगी कि ये पूरा साल (बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती) आदिवासी गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाए।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi Jharkhand Rally | झारखंड रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया

अमित शाह ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस ने घुसपैठियों को संरक्षण दिया, जिस कारण से यहां के आदिवासियों की भूमि और जनसंख्या दोनों कम हो रही है। झारखंड में एक बार आप भाजपा की सरकार बना दो, हम एक-एक घुसपैठिए को यहां से बाहर निकालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस, झारखंड में अफवाह फैला रहे हैं कि UCC आएगी तो आदिवासियों को परेशानी होगी। आदिवासी भाई-बहनों चिंता मत करो, UCC में आपको शामिल नहीं किया जाएगा। UCC से आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल