ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, फैंस बोले- यह शर्मनाक है

By अंकित सिंह | Apr 04, 2022

लॉस वेगास में 64वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड का दौर चल रहा है। हालांकि प्रशंसकों को इस बात की उम्मीद थी कि ग्रैमी पुरस्कार के ‘इन मेमोरियम’ खंड में दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को शामिल किया गया। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले पिछले सप्ताह में आयोजित ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भी लता मंगेशकर को इन मेमोरियम खंड में शामिल नहीं किया गया था। यही कारण है कि लता मंगेशकर के प्रशंसकों में काफी निराशा है। आपको बता दें कि लता मंगेशकर का निधन 92 साल की उम्र में 6 फरवरी 2022 को हो गया था। फैंस में इस बात के लिए भी निराशा है कि संगीतकार बप्पी लाहिरी को भी ग्रैमी के इस खंड में शामिल नहीं किया गया। इसको लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी लिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अरूजा आफताब ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं

टि्वटर पर एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार दोनों ही संगीत के क्षेत्र में विविधता को बढ़ावा देने का दावा करते हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उनमें से किसी ने भी लता मंगेशकर को अपने ’इन मेमोरियम’ खंड में शामिल नहीं किया और उन कलाकारों को याद करने की जहमत नहीं उठाई जो अब हमारे बीच नहीं हैं।’’ एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘ ग्रैमी ने भारतीय इतिहास की सबसे महान गायिका लता मंगेशकर और दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिरी को श्रद्धांजलि नहीं दी। रिकॉर्डिंग एकैडमी ने क्या शानदार तरीके से इन महान कलाकारों को भुला दिया।’’ गौरतलब है कि ग्रैमी के ‘इन मेमोरियम’ खंड में प्रसिद्ध ड्रम वादक टेलर हॉकिन्स, हॉलीवुड कलाकार सिडनी पोइटियर और बेट्टी व्हाइट, गायक-अभिनेता मीट लोफ, विसेंट फर्नांडिस, जैज़ संगीतकार चिक कोरिया और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए