IFFI Goa 2021: 2020 में अलविदा कहने वाले विश्व प्रसिद्ध 28 हस्तियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

By रेनू तिवारी | Jan 14, 2021

नयी दिल्ली। गोवा में हर साल 20-28 नवंबर तक होने वाले IFFI फिल्म फेस्टिवल को कोरोनोवायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था और अब इसे 16 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। 51 वें संस्करण में कुल 224 फिल्मों को विभिन्न वर्गों के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। जो कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर एक संकर प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। भारत के 51 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) ने मंगलवार को 12 विदेशी फिल्मों की स्लेट की घोषणा की, जिन्हें आगामी फिल्म पर्व के कालीडोस्कोप अनुभाग के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म महोत्सव (IFFI) के पहले दिन 2020 में दुनियाको अलविदा कहने वाली हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टार रसेल ब्रांड ने अली फजल के लिए दिया एक खूबसूरत संदेश

इफ्फी में अभिनेता इरफान खान, सुशांत सिंह, ऋषि कपूर, सौमित्र चटर्जी, फिल्मकार बासु चटर्जी, निशिकांत कामत, मनमोहन महापात्रा, उर्दू कवि राहत इंदौरी, कोरियोग्राफर सरोज खान, गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम, अभिनेता जगदीप, कुमकुम, निम्मी, बिजय मोहंती, श्रीराम लागू, अजित दास, संगीतकार, गीतकार योगेश गौर और कॉस्टयूम भानू अथिया को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: परिणीति की फिल्म The Girl On The Train का टीजर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ

इनके अलावा, अभिनेता चैडविक बोसमैन, किर्क डगलस, मैक्स वॉन सिडो, अदाकारा ओलिविया डी हैविलैंड, निर्देशक एलन पार्कर , इवान पासेर, गोरान पास्कलजेवी, सिनेमेटोग्राफर एलेन डेविउ और संगीतकार एन्नियो मोरिकोन को भी इफ्फी में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इफ्फी का आयोजन हर साल गोवा में 20 से 28 नवम्बर के बीच होता है, लेकिन पिछले साल कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह 16 से 24 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर