West Bengal Election Results 2026: मतगणना केंद्रों पर भारी कुप्रबंधन का आरोप, TMC ने कहा- 'एजेंटों को प्रवेश देने में हो रही देरी'

By रेनू तिवारी | May 04, 2026

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन गिनती शुरू होते ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निवर्तमान मंत्री और पार्टी उम्मीदवार शशि पांजा सहित कई नेताओं ने चुनाव कर्मियों पर लापरवाही और कुप्रबंधन के आरोप लगाए हैं। पांजा ने दावा किया कि चुनाव कर्मियों को मतगणना केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी नहीं है। काकद्वीप से पार्टी के उम्मीदवार मंतूराम पाखिरा ने भी इसी तरह का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र पर मतगणना एक घंटे की देरी से शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu की सियासत में बड़ा उलटफेर, Actor Vijay की TVK ने शुरुआती रुझानों में DMK-AIADMK को पछाड़ा

काकद्वीप में पाखिरा ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि कई मतगणना अधिकारी ‘‘अभी तक अपनी-अपनी मेजों पर नहीं पहुंचे हैं। यह निर्वाचन आयोग के पूरी तरह कुप्रबंधन को दिखाता है।’’ राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच 294 में से 293 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है। इसके साथ ही 2,926 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | स्वर्णिम निशाना! भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को रौंदकर जीता गोल्ड

Jammu and Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी! बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मूसा ढेर

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR