तृणमूल की तुष्टिकरण, वोटबैंक की राजनीति ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालाः योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

मालदा (पश्चिम बंगाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध प्रवासियों को राज्य में आने की अनुमति देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया। आदित्यनाथ ने वादा किया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो गो तस्करी को एक दिन के भीतर रोक दिया जाएगा। मालदा जिले के गज़ोले में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि कभी देश की अगुवाई करने वाला पश्चिम बंगाल अराजक स्थिति का सामना कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर SP का बहिर्गमन

उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में जय श्री राम का नारा लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन लोग इसे जारी नहीं रखेंगे। बंगाल में लव जिहाद’ की घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में, हमने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून बनाया है लेकिन टीएमसी सरकार गाय की तस्करी और लव जिहाद ,दोनों को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा, अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो हम 24 घंटे में गाय की तस्करी रोकेंगे। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्य विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला