तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में अखिलेश यादव से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2024

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को लोगों ने खारिज कर दिया है और यह तो बस एक शुरुआत है। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद भी विपक्षी खेमे में बैठकों का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि आज मुंबई में उनके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: AAP नेता संजय सिंह ने JDU की अग्निपथ योजना की समीक्षा की मांग को सही ठहराया

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मोदी की भाजपा ने भारत में 10 साल तक सरकार चलाई। उन्हें और उनकी सरकार को नकार दिया गया है। यहीं से शुरुआत होती है। हम यहीं से आगे बढ़ते हैं।’’ तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य नेता ने बताया कि ‘इंडिया’ गठबंधन में उनकी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अकेले लड़ी, जबकि अन्य सभी ने किसी न किसी राज्य में सीट बंटवारे पर समझौता कर लिया था। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने दावा किया है कि वे पश्चिम बंगाल के तीन भाजपा सांसदों के भी संपर्क में हैं। भाजपा ने हालांकि इस दावे का खंडन किया है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस