BJP में शामिल हुए TMC से निष्कासित सांसद और 2 विधायक, ममता बनर्जी ने बताया गद्दार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित सांसद अनुपम हाजरा और पश्चिम बंगाल के दो वर्तमान विधायक मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। हाजरा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के बोलपुर से जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं को ‘गद्दार’ करार दिया। हाजरा यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग की मदद करें, 2019 के लोकसभा चुनावों में आप भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी

तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हाजरा को नौ जनवरी को निष्कासित कर दिया था। बगदा से कांग्रेस विधायक दुलाल चंद्र बर और हबीबपुर से माकपा विधायक खगेन मुर्मू भी भाजपा में शामिल हो गए। इन तीन नेताओं के अलावा बंगाल से एक अल्पसंख्यक समुदाय के विभिन्न सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए। ममता ने कहा कि कुछ ‘‘गद्दार’’ भाजपा में शामिल हो रहे हैं और लोग उन्हें करारा जवाब देंगे।

 इसे भी पढ़ें: ...तो PM मोदी के इशारे पर लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने में हुई देरी

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए लोग नहीं हैं। इसलिए वे दर-दर जाकर गुहार लगा रहे हैं और अपील कर रहे हैं कि उनके टिकट पर चुनाव लड़ लें। एक गद्दार (मुकुल रॉय) उनके साथ गया था और अब वे सभी गद्दारों को शामिल कर रहे हैं। रॉय ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में उनके खिलाफ एक लहर है और उनकी पार्टी से कई अन्य नेताओं के भी भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में राज्य में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा गई है और कई नेता उनकी पार्टी छोड़ रहे हैं। वे पश्चिम बंगाल के हित में भाजपा में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना