तृणमूल कांग्रेस ने पूरे पश्चिम बंगाल में एनआरसी, सीएए के खिलाफ धरना दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2019

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून, 2019 और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ धरना दिया।  तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में आयोजित प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों पार्थ चटर्जी और फरहाद हकीम कोलकाता में अपने..अपने क्षेत्रों में धरने में शामिल होने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं में शामिल थे।

हकीम ने कहा कि क्या लोगों को चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद अपनी नागरिकता साबित करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के लोग सीएए और एनआरसी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।’’ तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भी अपनी पार्टी प्रमुख (ममता बनर्जी) के सीएए विरोधी आंदोलनों में शामिल नहीं हो रहे हैं जो मार्च में मीलों चलकर और लोगों से ठंडी प्रतिक्रिया से थक गए होंगे।’’

प्रमुख खबरें

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत

Bareilly में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी Nirdesh Rathore गिरफ्तार