TMC से निष्कासित सांसद अनुपम हाजरा और दो वर्तमान विधायक भाजपा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित सांसद अनुपम हाजरा और पश्चिम बंगाल के दो वर्तमान विधायक मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। हाजरा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के बोलपुर से जीत दर्ज की थी। हाजरा यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव भाजपा के ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होंगे: ममता बनर्जी

रॉय ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में उनके खिलाफ एक लहर है और उनकी पार्टी से कई अन्य नेताओं के भी भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में राज्य में संवैधानिक व्यवस्था बाधित है और कई नेता उनकी पार्टी छोड़ रहे हैं। वे पश्चिम बंगाल के हित में भाजपा में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल