Trinamool सांसद अभिषेक बनर्जी ने ईडी को पत्र लिखा, कहा पूर्व व्यस्तताओं के कारण पेश नहीं हो सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2023

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखकर उसके समक्ष प्रस्तुत होने में असमर्थता जताई और कहा कि वह पहले से पार्टी के एक कार्यक्रम में व्यस्त हैं। ईडी ने प्राथमिक विद्यालय में नौकरियों से जुड़े घोटाले में चल रही जांच पर पूछताछ के लिए उन्हें तलब किया है।एजेंसी ने पिछले सप्ताह बनर्जी को नोटिस भेजकर 13 जून को उसके अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा था। तृणमूल कांग्रेस में दूसरे नंबर के नेता माने जाने वाले बनर्जी ने ईडी को लिखे पत्र में कहा कि वह फिलहाल ‘तृणमूल ए नबो जोवार’ (तृणमूल की नई लहर) अभियान के तहत यात्रा कर रहे हैं और आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियों में व्यस्त हैं।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के चेयरमैन Rajeev Kumar ने निवेशकों को दिया भरोसा, Transparency और बेहतर Governance के साथ बढ़ेगा बैंक

Aviation Sector के एक्सपर्ट Tewolde GebreMariam होंगे Air India के नए CEO, Campbell Wilson की लेंगे जगह

फिटनेस बनी Carlos Alcaraz की राह में रोड़ा, Cincinnati Masters के बाद अब US Open पर भी संकट के बादल

FIFA President Infantino की बढ़ी मुश्किल, निवेश प्रस्ताव वापसी के बावजूद UEFA का अविश्वास और Legal Action की तैयारी