पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ साइकिल से संसद पहुंचेंगे TMC सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद पेट्रोल, डीजल और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमत के विरोध में सोमवार को संसद तक साइकिल से जाएंगे। पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य सुबह सवा 10 बजे प्रदर्शन करेंगे। वे विजय चौक में धरना भी देंगे। पार्टी ने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने मानसून सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में विभिन्न नियमों के तहत कई नोटिस दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: किसान नेताओं ने ठुकराया दिल्ली पुलिस का अनुरोध, भारी भीड़ के साथ संसद के पास करेंगे विरोध प्रदर्शन

जिन मुद्दों पर नोटिस दिए गए हैं, उनमें डीजल, पेट्रोल, एलपीजी (तरल पेट्रोलियम गैस) और अन्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी, नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग, आर्थिक विकास में गिरावट, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडी) निधि की बहाली और सरकार द्वारा संघीय ढांचे को कथित रूप से कमजोर करने के मुद्दे शामिल है।

प्रमुख खबरें

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती

DK Shivakumar ने PM Modi से मांगा Bengaluru के लिए विशेष वित्तीय पैकेज

Chawri Bazar हादसे पर CM Rekha Gupta सख्त, ठेकेदार पर FIR और इंजीनियर सस्पेंड