भारत का गांव 'कलाप', जहां रहते हैं कौरव-पांडवों के वंशज

By विंध्यवासिनी सिंह | Aug 22, 2020

महाभारत हमारे देश का ऐतिहासिक ग्रंथ है और महाभारत को लेकर हमारे देश में काफी कहानियां भी प्रचलित हैं। आज हम आपको एक ऐसे गांव की यात्रा पर ले जाएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां महाभारत काल के कौरव और पांडवों के वंशज रहते हैं। इस गांव का नाम है 'कलाप'। 

इसे भी पढ़ें: जीवन में एक बार जरूर देखें नॉर्थ ईस्ट की यह रोमांचक जगह!

हालाँकि, अभी लॉकडाउन और कोरोना वायरस का समय चल रहा है, किन्तु जब भी समय ठीक हो तो प्राचीन काल की कथाओं से जुड़े इस गाँव में आपको अवश्य ही जाना चाहिए! 

हालाँकि यह गांव बहुत सारे इलाकों से कटा हुआ है और कहा जाता है कि यह उत्तराखंड का अंतिम गांव है। शायद यही वजह है कि यहां पर बाहरी लोगों का प्रवेश लगभग ना के बराबर है। यहां रहने वाले निवासी खेती और पशुपालन से अपनी आजीविका चलाते हैं। वही गांव के आसपास उपलब्ध संसाधनों से ही अपना अपनी दिनचर्या तथा जीवन यापन करते हैं। इस गांव में 'कलाप' नाम का एक एनजीओ काम करता है जो सैलानियों को इस गांव के बारे में बताता है तथा इस गांव की ऐतिहासिक समृद्धि के दर्शन कराता है। इसीलिए अगर आप यहां घूमने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले आपको 'कलाप' एनजीओ से संपर्क स्थापित करना होगा, जिससे आप आसानी से इस गांव की यात्रा कर सकें और अपने इतिहास के बारे में जानकारी ले सकें।

यह एनजीओ आपके आने-जाने, रहने-खाने की व्यवस्था इस गांव में सुनिश्चित कराता है।   

जब आप कलाप पहुंचेंगे तो यहां के नागरिकों से आपको महाभारत के तमाम किस्से सुनने को मिलेंगे। यह नागरिक अपने आप को पांडवों के वंशज बताते हैं। इस गांव में आपको महारथी कर्ण का एक मंदिर भी मिलेगा और 10 साल के बाद नियमित तौर पर इस गांव में कर्ण का उत्सव भी मनाया जाता है। निसंदेह यहां आने के बाद आपको ऐसा प्रतीत होगा कि आप एक अद्भुत दुनिया में आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: नैनीताल में हैं तो इन जगहों का जरूर लें मजा

कलाप की दूरी- कलाप की दूरी देश की राजधानी दिल्ली से मात्र 500 किलोमीटर के आसपास है तो वहीं उत्तराखंड के देहरादून से 210 किलोमीटर की दूरी पर यह स्थित है। नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून ही है, और आगे का सफर आपको लोकल संसाधनों के साथ तय करना होगा।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी