दिल्ली में ट्रीपल इंजन सरकार, BJP पार्षद राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के मेयर, कांग्रेस उम्मीदवार को मिले 8 वोट

By अंकित सिंह | Apr 25, 2025

भाजपा ने शुक्रवार को दो साल के अंतराल के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर फिर से कब्ज़ा कर लिया। इसके साथ ही दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार हो गई है। भाजपा के उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर चुने गए। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने और कांग्रेस की मामूली उपस्थिति के बावजूद भाजपा ने 142 वोटों में से 133 वोट हासिल करके आसान जीत हासिल की। ​​सिंह के प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप को केवल आठ वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें: आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के कश्मीर पहुंचते ही पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू, शहबाज शरीफ ने 2 बार पीएम मोदी को फोन मिलाया?

इससे पहले भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। अब महापौर दिल्ली से होगा और दिल्ली के विकास में, महापौर के नेतृत्व में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और नगर निगम, हम सब मिलकर दिल्ली को बदल देंगे। डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के लिए दिल्लीवासियों के जन्म प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर मंच के साथ एकीकृत किया गया है, ताकि नागरिक आवश्यक दस्तावेजों तक सुरक्षित और आसान पहुंच बना सके। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार