त्रिपुरा की भाजपा सरकार ने आदिवासी प्रमुखों का मानदेय दोगुने से भी अधिक करने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधान समाजपतियों या आदिवासी मुखियाओं के मासिक मानदेय को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने की घोषणा की। राज्य में 19 मान्यता प्राप्त जनजातियां हैं जिनके मुखिया, 20 प्रधान समाजपति हैं।

जमातिया जनजाति में दो प्रधान समाजपति हैं। साहा ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, जमीनी स्तर पर जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत, राज्य मंत्रिमंडल ने प्रधान समाजपतियों के मानदेय से जुड़ी मौजूदा नीति में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल ने प्रधान समाजपतियों के मासिक मानदेय को मौजूदा 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर