त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2022

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि वह छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे। माणिक साहा आज देर शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अपने दो दिवसीय दौरे केलिए आज दिल्ली जा रहा हूं और केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात करूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: संसद में जारी है हंगामे पर सियासत, लोकसभा में गूंजा शुक्रवार की छुट्टी का मामला

साहा ने कहा कि वह प्रस्तावित परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की कोशिश करेंगे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री सात अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर