त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मोदी को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी कि उन्होंने देश को जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर लिखा, मोदी सरकार इतिहास रचने के लिए जानी जाती है। इस बार इतिहास रचने के साथ-साथ इसने देश को गौरवान्वित भी किया है।

उन्होंने कहा, इस दृष्टिकोण और कार्य के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई। त्रिपुरा राज्य भाजपा ने भी एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की। पार्टी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, यह देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है! जापान को पछाड़कर भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में एक मील का पत्थर है।

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

प्रमुख खबरें

ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

तमिलनाडु के 30 ITI में शुरू हुईं आधुनिक इलेक्ट्रिकल लैब्स, CM Vijay ने किया उद्घाटन

Delhi Serial Blasts: 29 अक्टूबर 2005 को बम धमाकों से दहल गई थी राजधानी, 60 लोगों की हुई थी मौत

WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा