Tripura माकपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होने पर मबशर अली को ‘‘गद्दार’’ करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

अगरतला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की त्रिपुरा इकाई ने विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए पार्टी विधायक मबशर अली को सोमवार को ‘गद्दार’ करार दिया। माकपा के वरिष्ठ नेता पबित्र कार ने कहा कि अली एक ‘गद्दार’ हैं, जिन्होंने महज एक टिकट के लिए पार्टी को धोखा दिया और उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। कैलाशहर विधानसभा क्षेत्र से माकपा विधायक अली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल भौमिक के साथ 27 जनवरी को दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी

Rajasthan Civic Polls: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के कई बूथों पर EVM खराबी के बाद पुनर्मतदान

Russia Sanctions Bill: अमेरिकी सांसद ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने का संशोधन पेश किया