Tripura Election: रैली में बोले PM मोदी, ये भारी भीड़ विरोधियों की नींद उड़ा देगी

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2023

त्रिपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 9 वर्ष पहले कांग्रेस और सीपी.एम. वाले जब दिल्ली में एक साथ सरकार चलाते थे तब आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का बजट था और आज यह बजट बढ़ कर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। यह भी हमारी ही सरकार है जिसने सामाजिक भत्ते को 500 रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपये किया है। पहली बार हम अपनी बहनों के लिए विशेष बचत योजना लेकर आए हैं। महिला सम्मान बचत पत्र से महिलाएं 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्य में अब नहीं होती हिंसा, त्रिपुरा में बोले पीएम मोदी- विकास का डबल इंजन नहीं रुकेगा

पीएम मोदी ने कहा कि आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है... आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है, पूरा राशन मिल रहा है। इससे अगर सबसे ज्यादा फायदा किसी को हुआ है तो मेरी माताओं-बहनों को हुआ है। त्रिपुरा के गरीब, जनजातीय समुदाय, महिलाओं और युवाओं के सपने लेफ्ट और कांग्रेस शासन ने चूर-चूर कर दिए थे। उन्होंने लोगों को त्रिपुरा छोड़ कर जाने को मजबूर कर दिया था। बिजली-पानी पाना भी लोहे के चने चबाने जैसा था। आपका रिकॉर्ड संख्या में यहां आना भाजपा सरकार की वापसी का ऐलान कर रहा है। आपकी संख्या देख हमारे विरोधियों की तो नींद ही खराब हो जाएगी। आज पूरा त्रिपुरा कह रहा है- एक ही नारा, एक ही जयघोष... फिर एक बार-भाजपा सरकार।

प्रमुख खबरें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, कोहली-रसिक की बेहतरीन पारी

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन