Tripura: महिला से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पांच लोगों को उम्रकैद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

अगरतला। त्रिपुरा में गोमती जिले की एक अदालत ने एक महिला से बलात्कार के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एच. चक्रवर्ती ने जघन्य अपराध के लिए सोमवार को ताजुल इस्लाम, सद्दाम हुसैन, रब्बन अली, समीमन अली और दुधु मिया पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये सभी सिपाहीजाला जिले के सोनमुरा के निवासी हैं। गोमती जिले के किला की निवासी महिला अपने पति के साथ 20 नवंबर 2021 को उदयपुर से करीब आठ किलोमीटर दूर पैटीचेरी में एक धार्मिक कार्यक्रम में गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘करीब आधी रात को जब वे मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तब युवकों के एक समूह ने उनका पीछा किया और उनके वाहन को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और आरोपियों ने स्थिति का फायदा उठाया। वे महिला को जबरन नजदीक के जंगल में ले गए और वहां उससे सामूहिक बलात्कार किया।’’

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रिश्वत मामले में भाजपा विधायक विरूपक्षप्पा को अग्रिम जमानत दी

उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह महिला बदहवास हालत में घटनास्थल पर मिली और उसे गोमती जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के तीन दिन बाद महिला ने बयान दर्ज कराया। अपराध शाखा ने मामले की जांच की और पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया इसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। विशेष लोक अभियोजक पलटू दास ने कहा, ‘‘ सुनवाई के बाद अदालत ने पांचों को महिला का बलात्कार करने का दोषी ठहराया और उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

सर्दियों में K-Beauty जैसा निखार देगा Coffee Face Pack, शहद और दूध से ऐसे बनाएं

मिजोरम 236 किलो Methamphetamine जब्ती मामले में असम से मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Menstrual Hygiene: Period Panty या Sanitary Pad में से ब्लीडिंग सोखने के लिए क्या है बेहतर ऑप्शन, यहां जानें

भारत और Egypt द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर पहुंचाने पर सहमत, FTA के लिए बनेगा संयुक्त कार्य समूह