Aamir Shaukeen मामले में जांच के लिए Delhi पहुंची Tripura Police, सीएम Manik Saha ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

(फाइल फोटो के साथ) अगरतला, 23 अक्टूबर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य पुलिस ने नस्ली दुर्व्यवहार के मामले में दिल्ली पुलिस की हिरासत में मौजूद ‘कंटेंट क्रिएटर’ आमिर शौकीन को जांच के लिए यहां लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली के ‘कंटेंट क्रिएटर’ को बृहस्पतिवार को उस वीडियो के सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमें वह त्रिपुरा के एक युवक के साथ नस्ली दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मैंने पुलिस महानिदेशक जीएस राव से संपर्क किया और उन्हें आरोपी को राज्य में लाने के लिए दिल्ली पुलिस से बात करने का निर्देश दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है और आरोपी को त्रिपुरा लाने की प्रक्रिया में जुटी है।

दिल्ली पुलिस की हिरासत खत्म होने के बाद हम आरोपी को जांच के लिए निश्चित रूप से त्रिपुरा लाएंगे।’’ शौकीन के खिलाफ बृहस्पतिवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले के न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स (एनसीसी) थाने में भारतीय न्याय संहिता, 2023, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्ली अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

प्रमुख खबरें

ISRO का SPADEX मिशन पूरा, दोनों सैटेलाइट वायुमंडल में सुरक्षित लौटे

Brent Crude में तेजी से US Dollar के मुकाबले Rupee 12 पैसे फिसलकर 94.93 पर बंद

French Open में PV Sindhu की धमाकेदार जीत, चिउ पिन-चियन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

SBI ने ग्राहकों का धन सुरक्षित बताया, 3897 खातों के संदिग्ध Data Leak की जांच शुरू