त्रिपुरा : स्कूल शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

त्रिपुरा के गोमती जिले में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपों का सामना कर रहे एक स्कूल शिक्षक पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना के दो दिन बाद शिक्षक की मौत हो गई।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को सरकारी स्कूल के शिक्षक की जमकर पिटाई की।सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) अनंत दास ने बताया, “बेरहमी से पिटाई करने के बाद स्थानीय लोग शिक्षक को आठ अगस्त की रात उसकी पत्नी की मौजूदगी में आरके पुर थाने ले गए और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया।

चिकित्सकों की सलाह पर आरोपी रातभर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में रहा।’’ आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि शुक्रवार को स्थानीय अदालत से उसे जमानत मिल गई।

दास ने बताया कि घर लौटने के बाद शिक्षक बीमार पड़ गया और उसे अगरतला के जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय विधायक एवं राज्य सरकार में वित्त मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय ने ‘प्रतिष्ठित अंग्रेजी शिक्षक’ पर हमले की निंदा की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “आरोप किसी पर भी लग सकते हैं लेकिन कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है। मुख्यमंत्री माणिक साहा को शिक्षक की नृशंस हत्या के बारे में जानकारी मिली। पुलिस अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

मुझसे बोलने में चूक हो गई थी, चेन्नई में Ramayana इवेंट के दौरान दशहरा भाषण में हुई गलती के लिए Ranbir Kapoor ने मांगी माफी

Chandrayaan 1 का सफल प्रक्षेपण आज ही के दिन 2008 में हुआ था

BL Agro तंजानिया में करेगी 7,000 करोड़ रुपये का निवेश

इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी: Tripura के युवक पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले कंटेंट क्रिएटर पर Kiren Rijiju का कड़ा रुख, सख्त कार्रवाई का वादा