Trisha के साथ बेडरूम सीन करने का नहीं मिला मौका, Mansoor Ali Khan के बिगड़े बोल, अभिनेत्री ने लगा दी क्लास

By एकता | Nov 19, 2023

तमिल अभिनेता मंसूर अली खान ने हाल ही में अपनी को-स्टार अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बारे में अपमानजनक टिप्पणी थी। अभिनेता की इस अपमानजनक टिप्पणी के बाद अभिनेत्री ने उनके साथ फिर से स्क्रीन स्पेस साझा नहीं करने का फैसला किया है। बता दें, मंसूर ने तृषा के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लियो' में काम किया है। लेकिन फिल्म के किसी भी सीन में दोनों कलाकरों ने साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Kajol बनीं डीपफेक वीडियो का शिकार, प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ने शर्ट के बटन खोलकर फ्लॉट किया बेबी बंप

अभिनेता के इस इंटरव्यू का क्लिप शनिवार को वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक्स पर अभिनेत्री ने पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की और अभिनेता के साथ दोबारा कभी स्क्रीन शेयर नहीं करने का फैसला किया। अभिनेत्री ने लिखा, 'एक हालिया वीडियो मेरे संज्ञान में आया है जहां श्री मंसूर अली खान ने मेरे बारे में भद्दे और घृणित तरीके से बात की है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे लैंगिक भेदभावपूर्ण, अपमानजनक, स्त्रीद्वेषी, घृणित और खराब मानती हूं। वह कामना करते रह सकते हैं, लेकिन मैं आभारी हूं कि मैंने कभी उनके जैसे दयनीय व्यक्ति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न हो। उनके जैसे लोग मानव जाति का नाम खराब करते हैं।'

प्रमुख खबरें

World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का दूसरा घर? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच

Rajinikanth Dharman 173rd Film First Look | डेडली डॉक्टर के अवतार में दिखे रजनीकांत, कमल हासन ने रिलीज किया खूनी पोस्टर!

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health

Qatar धमाके में 12 भारतीय की मौत, अमीर ने तुरंत PM मोदी को फोन मिलाया