राजस्थान में पुलिस जीप पर पलटा ट्रोला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2024

जयपुर। राजस्थान के नीमकाथाना जिले में मंगलवार को रोडी से भरा एक ट्रोला (भारी वाहन) अनियंत्रित होकर पुलिस जीप पर पलट गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक अनुज दल ने बताया कि हादसा रामपुरा घाटी के निकट उस समय हुआ, जब हनुमान मंदिर के दर्शन कर लौट रहे पुलिसकर्मियों की जीप पर रोडी से भरा अनियंत्रित ट्रोला पलट गया। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के बरेली में दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

उन्होंने बताया कि हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल पुलिसकर्मी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हैड कांस्टेबल शीशराम, चालक भंवरलाल और कांस्टेबल महिपाल के रूप में हुई है, जो पाटन थाने में तैनात थे।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में BJP का प्रदर्शन, कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी मांगी

Swachh Survekshan में NDMC को मिला दूसरा स्थान, राष्ट्रपति मुर्मू ने सौंपा सम्मान

BIMSTEC देशों को डिजिटल हेल्थ और प्राथमिक सेवाओं में अनुभव बांटेगा भारत: JP Nadda

Maharashtra: Devendra Fadnavis से मिले NCP नेता Sunil Tatkare और धनंजय मुंडे