मेक्सिको के तट के पास प्रशांत महासागर में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘प्रिसिला’ के कारण तेज हवाएं चलीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2025

मेक्सिको के तट के पास प्रशांत महासागर में शनिवार को उष्णकटिबंधीय तूफान ‘प्रिसिला’ के कारण तेज हवाएं चलीं और यह तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि ‘प्रिसिला’ एक ‘‘बड़ा उष्णकटिबंधीय तूफान’’ है जिसके केंद्र से 220 किलोमीटर दूर तक उष्णकटिबंधीय तूफानी हवाएं चलीं।

पुंटा सैन टेल्मो से पुंटा मीता तक दक्षिण-पश्चिमी मेक्सिको के तट के कुछ हिस्सों के लिए उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस क्षेत्र में रविवार एवं सोमवार को उष्णकटिबंधीय तूफान की स्थितियां बनने की संभावना है। ‘प्रिसिला’ के रविवार रात या सोमवार सुबह तक चक्रवात बनने तथा आने वाले दिनों में तट के समानांतर आगे बढ़ने का पूर्वानुमान है।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Singh के दो गोल से भारत ने जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण

ICC World Cup 2027 की तैयारी: अगली ODI सीरीज से तय संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं Shubman Gill

ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज

Sanju Samson बोले, अनुभवी India A टीम उतारने से Asian Games Final में Pakistan पर दबाव बना