Pakistan के नेता सेना के गुलाम, आर्मी के अत्याचारों से परेशान लोगों ने कहा- हालात नहीं सुधरे तो अलग देश की मांग करेंगे

By अभिनय आकाश | Aug 19, 2023

पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से परेशान होकर देश के अल्पसंख्यक अब अलग देश की मांग करने लगे हैं। पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर कहा है कि अगर देश में हालात नहीं सुधरे तो वे अलग राष्ट्र की अपनी मांग तेज कर देंगे। पाकिस्तान में पश्तूनों की ओर से इस्लामाबाद के सुप्रीम कोर्ट के सामने एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। रैली में पश्तून नेता मंज़ूर पश्तीन सेना को चुनौती देते हुए कहते दिखे कि वे अलग देश की मांग करते रहेंगे। पश्तीन को रैली के दौरान यह कहते हुए सुना गया कि पाकिस्तान के नेता सेना जनरलों के गुलाम हैं।

इसे भी पढ़ें: सीमा पार लॉन्च पैडों पर बम बंदूक लेकर बैठे हैं पाकिस्तानी आतंकी, मगर भारत में घुसपैठ की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे

बता दें कि पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के सामने पश्तून नेताओं ने पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट की रैली का आयोजन किया था। ये आयोजन पिछले 5 सालों से बलूचिस्तान और पाकिस्तान के दूसरे पश्तून बहुल इलाकों में चलाया जा रहा है। 208 में शुरू हुए इस आंदोलन का उद्देश्य पश्तूनों के मानवाधिकार की रक्षा करना है। 

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश