Hair Care: कमजोर बालों से हो गई हैं परेशान तो अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन, नहीं टूटेगा एक भी बाल

By अनन्या मिश्रा | Jun 19, 2024

हर महिला अपने बालों का ध्यान काफी ध्यान रखती हैं, क्योंकि हर किसी को लंबे और घने बालों का शौक होता है। लेकिन बाल टूटने की समस्या हर महिला के साथ होती है। इसके कई सारे कारण होते हैं। क्योंकि आजकल की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से बालों की अच्छे से केयर नहीं हो पाती है। जिसके कारण बाल टूटने लगते हैं। हालांकि इस समस्या को कम करने के लिए महिलाएं कई नुस्खे अपनाती हैं।

इसे भी पढ़ें: Summer Fashion: समर सीजन में ट्राई करें ये लाइट कलर के आउटफिट्स, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

रात को न धोएं बाल

कई महिलाएं रात के समय बालों को धोती हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। जब आप रात के समय बालों को धोती हैं, तो बाल गीले बने रहते हैं। वहीं गीले बालों में सोने के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और इनके टूटने की समस्या पैदा होने लगती है।

यदि आप रात में हेयर वॉश के बाद बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर की मदद लेती हैं। तो इससे भी आपके बाल कमजोर होते हैं और बालों के टूटने की समस्या होने लगती है। इसलिए रात में हेयर वॉश को इग्नोर करना चाहिए।

रात में न बांधे बाल

बहुत सारी महिलाएं रात में बालों को बांधकर सोती हैं। लेकिन रात में बालों को खोलकर सोना चाहिए। क्योंकि अगर आप रात में बालों को बांधकर सोती हैं, तो इससे बालों में खिंचाव पैदा होता है और बाल कमजोर होने लगते हैं। वहीं बालों के टूटने की समस्या शुरू हो सकती है।

बालों को बांधने से यह रात में मुड़ते हैं, तो भी बाल टूटने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि रात को सोने के दौरान बालों को न बांधे। अगर आप बाल खुले करके नहीं सो सकती हैं, तो एकदम ढीली चोटी करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?