Kerala CM की बेटी वीणा विजयन की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने दर्ज किया केस

By अंकित सिंह | Mar 27, 2024

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन की आईटी फर्म और कोचीन स्थित खनन फर्म सीएमआरएल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच पहले से ही गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा की जा रही है। ईडी के कोच्चि कार्यालय ने मामले में ईसीआईआर दर्ज की है। ईसीआईआर संज्ञेय अपराधों के लिए पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के समान है।

इसे भी पढ़ें: Kerala: पी विजयन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, प्रचार से प्रतिबंधित करने की मांग की, जानें पूरा मामला

जब एसएफआईओ ने अपनी जांच शुरू की, तो केएसआईडीसी ने केरल उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। वीना, जिसकी आईटी फर्म बेंगलुरु में स्थित थी और अब परिचालन में नहीं है, ने कर्नाटक उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की, लेकिन उसे भी अनुमति नहीं दी गई।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार