TV Shows TRP List | Bigg Boss 16 ने मारी टॉप 3 में एंट्री, Anupamaa को दे रहा कड़ी टक्कर, जानिए बाकी सीरियलों का हाल

By रेनू तिवारी | Feb 01, 2023

TRP List Ormax Top TV Shows: दर्शकों को अपनी कहानी में जोड़े रखने के लिए कई डेली सोप्स में बड़े ट्विस्ट देखे जा रहे हैं। जबकि लंबे समय से चल रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे टीवी शो अभी भी सुर्खियों में हैं, बिग बॉस 16 और इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शो शीर्ष 10 के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं। ऑरमैक्स इंडिया के अनुसार जेठालाल और तारक मेहता का उल्टा चश्मा  ने लोगों का दिल जीतना जारी रखा है और लगातार टीआरपी की रेस में टॉप पर हैं। जबकि अनुपमा और बिग बॉस 16 इस वीक अपनी टीआरपी रेंकिंग में आगे बढ़े हैं और टॉप 2,3 में जगह बनाई हैं। जनवरी के आखिरी हफ्ते के टॉप 10 टीवी शोज पर नजर डालें, जिन्होंने दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार कमाया।

14 साल से टीवी पर राज कर रहा टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने एक बार फिर अपने फनी ट्विस्ट और टर्न से नंबर वन का खिताब अपने नाम कर लिया है। भले ही शो ने हाल ही में कई अभिनेताओं को शो छोड़ते हुए देखा है, फिर भी यह प्यार जीतने में कामयाब रहा है।

अनुपमा

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा', जो ज्यादातर नंबर 1 स्थान पर रहा है, लोकप्रियता में दूसरे स्थान पर आ गया है। दरअसल, अनुपमा और अनुज की जिंदगी में माया के आने की कहानी दर्शकों को गुस्सा दिला रही है।

बिग बॉस 16

सलमान खान होस्टेड विवादित शो 'बिग बॉस 16' अब अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है। शो लगातार 'टिकट टू फिनाले' टास्क को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट टास्क जीतेगा और कौन टॉप 3 में रहेगा।

द कपिल शर्मा शो

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने ओरमैक्स टीआरपी लिस्ट में भी काफी अच्छा मुकाम हासिल किया है। यह शो टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है और इस बार यह चौथे नंबर पर है।

इंडियन आइडल

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सिंगर्स का टैलेंट ऐसा है कि दर्शक उन पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। शो ने लिस्ट में 5वें स्थान पर जगह बनाई है।

शीर्ष 5 के अलावा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, भाग्य लक्ष्मी, कुंडली भाग्य और गुम है किसी के प्यार में जैसे टीवी शो ने भी शीर्ष 10 की सूची में जगह बनाई। लीप के बाद स्टार प्लस का शो ये रिश्ता... 9वें नंबर पर था, लेकिन अब यह छलांग लगाकर 6वें नंबर पर आ गया है। वहीं, गुम है किसी के प्यार में' जो पहले टॉप 3 में था, सबसे नीचे है इस हफ्ते ऑरमैक्स मीडिया की टीआरपी लिस्ट में है।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई