राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी एकता में बिखराव! ममता बनर्जी की बैठक में शामिल नहीं होगी TRS और AAP

By अंकित सिंह | Jun 15, 2022

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष सक्रिय हो गया है। विपक्ष की ओर से एक साझा उम्मीदवार उतारने को लेकर लगातार बैठक हो रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। इसी कड़ी में वह दिल्ली पहुंच चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी आज दिल्ली में विपक्ष के नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक करने वाली हैं। इसके लिए ममता बनर्जी ने विपक्ष के नेताओं को एक चिट्ठी भी लिखी थी। यह चिट्ठी 22 नेताओं और मुख्यमंत्रियों को लिखी गई थी। हालांकि खबर यह आ रही है कि ममता बनर्जी की इस बैठक में तेलंगाना राष्ट्र समिति शामिल नहीं होगी। आपको बता दें कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के मुखिया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ ममता के रिश्ते अच्चे है। लेकिन टीआरएस का इस बैठक में शामिल नहीं होना विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्ष की मंथन, बैठक से पहले ममता बनर्जी ने शरद पवार से की मुलाकात

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा आहूत यह बैठक दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशनल क्लब में होगी। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि यह बैठक सफल रहेगी। एक वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि सभी 22 नेता बैठक में मौजूद रहेंगे। वह विपक्षी दलों के कुछ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं, लेकिन अभी कुछ तय नहीं है। ममता ने जिन 22 नेताओं को पत्र लिखा है उनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी शामिल हैं। दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं हैं। हालांकि कुछ विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति भवन की दौड़ में उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में भारी बारिश से मकान ढहा, गर्भवती महिला समेत 2 की मौत, दो बच्चे घायल

Mumbai बम धमाका: विशेष कोर्ट ने आरोपी जैनुल शेख को जमानत दी, 15 साल से जेल में था बंद

Noida Police ने फर्जी GST अफसर बनकर 29 लाख रुपये वसूलने वाले 5 लोगों को पकड़ा

West Bengal STF ने 2 संदिग्धों को पकड़ा, पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ 14 दिन की रिमांड पर