अवैध शराब ले जा रहा ट्रक झारखंड के पलामू में जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

झारखंड के पलामू जिले में 90 लाख रुपये मूल्य की कथित अवैध शराब लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे एक ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसकी एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मध्य प्रदेश की पंजीकरण संख्या वाले एक ट्रक को रोका। पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने कहा, ‘‘पुलिस ने ट्रक को रोककर उसमें से 910 डिब्बे जब्त किए जिनमें 18,996 बोतलों में विदेशी शराब रखी थी। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है।’’ रमेशन ने बताया कि जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 90 लाख रुपये है। रमेशन ने बताया कि ट्रक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहा था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा