Maharashtra के ठाणे में दीवार से टकराने के बाद ट्रक में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2024

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कसारा घाट खंड पर देर रात एक ट्रक में दीवार से टकराने के बाद आग लग गई। यह ट्रक नासिक से मुंबई जा रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh के मुरैना में बडा हादसा, रेलवे पुल ढह जाने से पांच मजदूर घायल

कसारा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कसारा घाट की दीवार से ट्रक के टकरा जाने के बाद चालक और सफाईकर्मी तुरंत बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि बाद में वाहन में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद राजमार्ग गश्ती दल और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में क्या ले जाया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

जब पटाखे खरीदने बच्चों को चांदनी चौक ले जाते थे राजीव गांधी... सोनिया-प्रियंका ने शेयर किए अनसुने किस्से

Khyber Pakhtunkhwa में रिमोट कंट्रोल ब्लास्ट, पुलिस कांस्टेबल कय्यूम खान की जान गई

Bhai Dooj Gift: 2 Gram Gold Earrings के ये 5 डिजाइंस बहन को देने के लिए हैं बेस्ट

Telangana में धूमधाम से मनी Diwali, राज्यपाल ने Bhagyalakshmi Temple में की पूजा