दिल्ली के नजफगढ़ में ट्रक का सीएनजी टैंक फटा, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2024

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बुधवार सुबह एक ट्रक का सीएनजी टैंक फट जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान संजय के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि संजय को मामूली चोटें आईं हैं और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। डीएफएस अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि कार के सीएनजी टैंक में विस्फोट हुआ था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि ट्रक के सीएनजी टैंक में विस्फोट हुआ।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्हें एक ट्रक के सीएनजी टैंक में विस्फोट के बारे में शाम 7.32 बजे सूचना मिली। बयान में कहा गया कि ट्रक के बाईं ओर लगा सीएनजी सिलेंडर गैस भरते समय फट गया।

विस्फोट में उसके बगल में लगे तीन अन्य सिलेंडर भी टूट गए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में वाहन, सीएनजी पंप मशीन और सीएनजी स्टेशन के आस-पास का क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया। बयान में कहा गया कि मामले में जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 पर Asaduddin Owaisi का बड़ा बयान, उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव नहीं लड़ना चाहते, गठबंधन की तैयारी?

Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स

Airstrike से भड़का Afghanistan, Taliban ने Pakistan को दी Crushing Response की चेतावनी, India के पड़ोस में फिर से सैन्य टकराव की आशंका

Asian Games: वजन के नियम से हारीं Suchika Tariyal, MMA में कांस्य पदक जीता