Gaza में घुसे इस ट्रक ने मचाया तहलका, पाकिस्तान तो अमेरिका के चक्कर में बुरा फंसा इस बार

By अभिनय आकाश | Nov 03, 2025

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक ड्रोन फुटेज जारी करते हुए दिखाया है कि हमास के आतंकी दक्षिण गाज़ा में एक मानवीय सहायता ट्रक को कैसे लूट रहे हैं। इस तस्वीर ने पाकिस्तान को बुरा फंसा दिया है। क्योंकि पाकिस्तान ने कुछ समय पहले अमेरिका के सामने कसम खाई थी। दरअसल फिलिस्तीन के लोगों के लिए खाना और दवाई लेकर जा रहे एक ट्रक को हमास के आतंकियों ने लूट लिया। यह सब कुछ तब हो रहा है जब अमेरिका द्वारा स्पॉन्सर गाज़ा शांति समझौते को लागू किया जा रहा है। लेकिन हमास के आतंकी शायद इस समझौते को बर्बाद करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने कूटनीति को रियलिटी शो में बदला, जो खेल मोदी के साथ खेला अब वही जिनपिंग के साथ खेलने लगे

हमास ने अमेरिका के इस दावे की निंदा की है कि उसके सदस्यों ने गाजा में एक सहायता ट्रक लूटा है। उसने इस घटना को "नकली" बताया है ताकि इस क्षेत्र में मानवीय सहायता पहुँचाने पर इज़राइली प्रतिबंधों को उचित ठहराया जा सके। हमास ने कहा कि वांशिगटन द्वारा कब्ज़े के कथानक को लगातार अपनाना उसके अनैतिक पूर्वाग्रह को और गहरा करता है और उसे घेराबंदी और गाजा के नागरिकों की पीड़ा में भागीदार बनाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने शुक्रवार को संपादित ड्रोन फुटेज जारी किया, जिसमें कथित तौर पर उत्तरी खान यूनिस में लोगों को एक सहायता ट्रक लूटते हुए दिखाया गया है। सेंटकॉम ने दावा किया कि हमास ने ड्राइवर पर हमला किया और ट्रक चुरा लिया, लेकिन इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई और सबूत नहीं दिया कि इसमें शामिल लोग हमास के सदस्य थे।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में