नासिक में फ्लाईओवर से 30 फुट नीचे गिरकर पलटा ट्रक, गुजरात के चालक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

नासिक, 28 जुलाई महाराष्ट्र के नासिक जिले में फ्लाईओवर से करीब 30 फुट नीचे सहायक मार्ग पर गिरकर एक ट्रक के पलट जाने से उसके चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार दोपहर सिन्नर-शिर्डी राजमार्ग पर हुआ।

मुसलगांव बाईपास के निकट पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराया और करीब 25-30 फुट नीचे स्थित सहायक मार्ग पर जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के समय सहायक मार्ग पर कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक चालक की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 56 वर्षीय रवजीभाई मंजीभाई भांडेनिया के रूप में हुई है। दुर्घटना में ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि सिन्नर एमआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Ganesh Chaturthi पर बप्पा के लिए ऐसे बनाएं Modak Kheer, बेहद आसान है Recipe

Hindi Diwas: संविधान सभा ने 14 सितंबर को हिंदी को दिया था राजभाषा का दर्जा

Rajasthan Urban Local Body Elections 2026 | वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक, नगर परिषद पर दर्ज की एकतरफा जीत

सब मेरे पीछे पड़े थे, Donald Trump ने Irish Whiskey पर 10% US टैरिफ हटाने का किया ऐलान