मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

असम के कोकराझार जिले में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले श्रद्धालुओं और फिर एक कार को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया और उसने बिश्मुरी में एक कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान सुकरन रॉय (20), जय रॉय (11), बप्पी घोष (21), बासुदेव रॉय (22) और नभ घोष (26) के रूप में की गई है, जो गोसाईगांव उप-मंडल के अंतर्गत हातीगढ़ गांव संख्या एक के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोनों दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up

Rajya Sabha में Nitish Kumar की Entry, 10 April को शपथ, 14 के बाद Bihar में New Government!

FIFA ने विश्व कप फुटबॉल के फाइनल की टिकट की कीमत 10,990 डॉलर तक बढ़ाई

Raghav Chadha से AAP का मोहभंग? Rajya Sabha में पंख कतरे, Ashok Mittal को मिली जिम्मेदारी