ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मारी, चार महिलाओं की मौत, 20 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवां थानाक्षेत्र के फर्दपुर गांव के पास शनिवार तड़के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चार महिलाओं की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिछवां पुलिस थाने के निरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायल 20 पुरुषों और महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीन महिलाओं सहित चार अन्य को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: नवनीत राणा ने ‘नर्तकी’ टिप्पणी के लिए संजय राउत पर पलटवार किया

उन्होंने बताया कि बिछवां पुलिस जल्द ही दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में फुलमत (35), रमाकांती देवी (45) और संजय देवी (30) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि द्रोपदी देवी (40) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये