सड़क पर बिछ गई लाशें, मंजर देखकर कांप उठीं सांसें... शादी समारोह से लौट रहे 13 लोगों की दर्दनाक मौत

By रेनू तिवारी | Jul 13, 2026

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। एक खुले पिकअप ट्रक में सवार होकर घर लौट रहे लोग जैसे ही हाईवे पर यू-टर्न लेने के लिए रुके, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप उछलकर विपरीत दिशा की लेन में जा गिरा और सामने से आ रहे दूसरे भारी ट्रक की चपेट में आ गया। दो ट्रकों के बीच सैंडविच बने इस वाहन के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लाशों का ढेर लग गया। इस रूह कंपा देने वाले हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। मौके पर चीख-पुकार और बिखरे हुए खून को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप उठी।

राजमार्ग पर यू-टर्न लेने के लिए डिवाइडर के पास वाहन की रफ्तार धीमी हुई और वह रुक गया। तभी पीछे से उसी दिशा में आ रहे एक ट्रक ने पिकअप ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हिदायत ने कहा, ‘‘टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप ट्रक सामने वाली लेन में जा पहुंचा, जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे फिर टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण पिकअप में सवार 12 से अधिक लोग सड़क पर जा गिरे।’’

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल पांच लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। इनमें कुछ को मामूली जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं जहां अधिक भार वाले वाहन, सड़क सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजाम और यातायात नियमों का सही ढंग से पालन न किया जाना अक्सर ऐसे घातक हादसों का कारण बनता है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना, लगाया ‘खाऊंगा, खाने दूंगा और खिलाऊंगा’ का आरोप

अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच 7,754 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना

Stock Market Crash | पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल में उछाल से टूटा बाजार, सेंसेक्स 616 अंक और निफ्टी 190 अंक फिसला

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 616 अंक टूटा