Trudeau का अमेरिकी उपभोक्ताओं से ट्रंप की शुल्क लगाने की धमकियों के नुकसान पर विचार करने का आग्रह

By Prabhasakshi News Desk | Jan 13, 2025

वैंकूवर (कनाडा) । कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को अमेरिका का ‘‘51वां प्रांत’’ बनाने की पेशकश संबंधी टिप्पणी ने भारी शुल्क के कारण अमेरिकी उपभोक्ताओं को होने वाले नुकसान से लोगों का ध्यान हटा दिया है। ट्रंप ने कनाडा से होने वाले सभी आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी दी है। ट्रूडो ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘(कनाडा अमेरिका का) 51वां प्रांत नहीं बनने वाला। 25 प्रतिशत शुल्क का अमेरिका में आने वाले स्टील और एल्युमीनियम पर क्या असर होगा, इस बारे में बात करने के बजाय लोग ‘‘51वां प्रांत’’ के बारे में बात कर रहे हैं।’’

तो कनाडा जवाबी कार्रवाई के तौर पर अमेरिकी संतरे के जूस, शौचालय संबंधी उत्पादों और कुछ स्टील उत्पादों पर शुल्क लगाने पर विचार करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान ही कनाडा ने अपने स्टील और एल्युमीनियम उत्पाद पर ट्रंप के शुल्क के जवाब में बोरबॉन, हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल और ताश जैसे अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगा दिया था। ट्रूडो ने कहा, ‘‘वे (ट्रंप) सभी अमेरिकियों के लिए जीवन आसान बनाने और अमेरिकी श्रमिकों का समर्थन करने के वादे के साथ चुने गए थे। लेकिन ये (शुल्क) ऐसी चीजें हैं जो अमेरिकी लोगों को नुकसान पहुंचाएंगी।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार