Indian Vessel Attacked In Gulf | ट्रंप ने ईरान पर भारतीय जहाजों पर हमले करने का आरोप लगाया, तेहरान ने इसे ‘निराधार’ बताया

By रेनू तिवारी | Jun 13, 2026

ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हुए घातक हमलों के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सीधे तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया है और इसे "पूरी तरह अस्वीकार्य" बताया है। दूसरी तरफ, ईरान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उल्टा अमेरिका पर ही जहाजों पर हमला करने और भारतीय नाविकों की जान लेने का गंभीर आरोप मढ़ दिया है।

ईरान ने ट्रंप के आरोपों को सख्ती से खारिज कर दिया। भारत में ईरानी दूतावास ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य में एक भारतीय जहाज को लेकर ईरान पर लगाया गया अमेरिकी राष्ट्रपति का आरोप पूरी तरह निराधार है।’’ दूतावास ने कहा, ‘‘यह जनता का ध्यान इस क्रूर तथ्य से भटकाने की कोशिश है कि अमेरिका ने एक सप्ताह से भी कम समय में तीन भारतीय जहाजों पर हमला किया है और तीन निर्दोष भारतीय नाविकों की जान ली है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, भगवंत मान ही होंगे 'AAP' का CM चेहरा: अरविंद केजरीवाल

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत ने ओमान तट के निकट भारतीय चालक दल वाले वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी हमलों के विरोध में नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब किया है। भारत ने वाणिज्यिक जहाजों पर हुए इन हमलों को ‘‘बेहद चिंताजनक’’ बताया है और इस मुद्दे को अमेरिका के समक्ष सख्ती से उठाया है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता