ट्रंप प्रशासन ने गाजा से आने वाले लोगों के लिए वीजा पर रोक लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2025

कंजर्वेटिव कार्यकर्ता लॉरा लूमर द्वारा गाजा से अमेरिका में इलाज के लिए आने वाले बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और उन्हें वीजा मिलने के तरीके पर सवाल उठाने के एक दिन बाद विदेश विभाग ने कहा कि वह समीक्षा लंबित रहने तक गाजा से आने वाले लोगों के लिए सभी आगंतुक वीजा पर रोक लगा रहा है।

विदेश विभाग ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में कुछ संख्या में अस्थायी चिकित्सा-मानवीय वीजा कैसे जारी किए गए, इसकी जांच करते हुए वीजा सेवा रोक दी जाएगी।

विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को ‘सीबीएस’ पर ‘फेस द नेशन’ कार्यक्रम में कहा कि यह कार्रवाई कई संसदीय समितियों द्वारा इस बारे में पूछे गए सवालों के बाद की गई।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर