H-1B वीजा शुल्क पर ट्रंप प्रशासन को झटका! वाणिज्य मंडल ने किया कोर्ट का रूख

By Ankit Jaiswal | Oct 17, 2025

अमेरिकी वाणिज्य मंडल ने राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन द्वारा H-1B वीजा पर लगाए गए 1 लाख डॉलर के शुल्क के खिलाफ न्यायालय में चुनौती दी है। बता दें कि नए  फीस को लागू करने का उद्देश्य अमेरिकी नियोक्ताओं द्वारा स्थानीय कर्मचारियों की जगह सस्ती विदेशी प्रतिभा का उपयोग रोकना बताया गया था।

गौरतलब है कि H-1B वीजा कार्यक्रम उच्च कौशल वाले पदों के लिए बनाया गया है, जिनके लिए स्थानीय प्रतिभा ढूंढना मुश्किल होता है। अमेरिकी वाणिज्य मंडल के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य नीति अधिकारी नील ब्रैडली ने कहा कि नया शुल्क छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों और स्टार्ट-अप्स के लिए इसे महंगा और व्यवहारिक रूप से कठिन बना देगा।

बता दें कि यह नया शुल्क एक वर्ष के लिए लागू किया गया है, लेकिन अमेरिकी सरकार इसे बढ़ाने का अधिकार रखती है। जानकारों का मानना है कि इस कदम से अमेरिकी कंपनियों के लिए वैश्विक प्रतिभा तक पहुंच सीमित हो सकती है और H-1B कार्यक्रम की मूल उद्देश्य पर असर पड़ सकता है हैं।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में