ट्रंप प्रशासन ने जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ मानवाधिकार हनन के लिए चीन पर लगाए प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित मानवाधिकार हनन के लिए चीन के पश्चिम शिनजियांग क्षेत्र में एक प्रमुख अर्द्धसैन्य संगठन और उसके कमांडर पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगाए। विदेश और वित्त विभागों ने पाबंदियों की घोषणा की। साथ ही व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण स्थानीय सरकार के चुनाव स्थगित करने के लिए हांगकांग में अधिकारियों की निंदा की। चुनाव में देरी को लेकर आलोचना ऐसे वक्त में की गई है जब एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनावों को टालने का सुझाव दिया। इन प्रतिबंधों का मतलब है कि अमेरिका में इन संगठनों और व्यक्तियों की किसी भी संपत्ति को कुर्क किया जा सकता है और अमेरिकियों के उनके साथ व्यापार करने की मनाही होगी। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत